Tuesday, 29 Sep 2026

भाजपा सत्ता में लौटी तो संविधान, लोकतंत्र खतरे में: खरगे

बालासोर (30 मई 24)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए बुधवार को दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में लौटती है, तो लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में पड़ जाएंगे। ओडिशा के बालासोर संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली में खरगे ने कहा, ‘इस चुनाव में अगर आप भाजपा को नहीं हराते हैं, तो हमारा संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में पड़ जाएंगे, साथ ही आपका भविष्य भी।'

उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए देश की आरक्षण नीति खतरे में पड़ जाएगी।खरगे ने मौजूदा सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘मौजूदा शासन में युवा सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। बेरोजगारी की दर बहुत अधिक है और पूरे देश में संकट है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी इन मुद्दों के प्रति उदासीन हैं। उनका एकमात्र ध्यान सत्ता बरकरार रखने पर है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!