नईदिल्ली (01 मई 24)। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले मशहूर अभिनेत्री और चर्चित टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा' में मुख्य किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और सह-प्रभारी संजय मयूख की मौजूदगी में उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तावड़े ने गांगुली का पार्टी में स्वागत किया।