Monday, 28 Sep 2026

भाजपा को जिताकर मोदी को फिर पीएम बनाएं: नड्डा

देहरादून (4 अप्रैल 24)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड की जनता से प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीट पर भाजपा को फिर जिताकर नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करने की अपील की। यहां प्रदेश में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘देश प्रधानमंत्री के हाथों में सुरक्षित है, देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यह आपकी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।'

जेपी नड्डा ने कहा, ‘अब आप तीसरी बार भी पांचों सीट पर भाजपा को जिताएंगे तो मोदी जी के नेतृत्व में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।'  नड्डा ने कहा, ‘आपको चयन करना है। एक तरफ वे लोग हैं जिन्होंने उत्तराखंड के दर्द को समझा, उसे आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगाए और महिलाओं को ताकत दी और दूसरी तरफ वे लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक आपके साथ धोखा किया, जिन्होंने घोटाले किए और आपको विनाश की तरफ धकेला।'  भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!