Sunday, 11 Oct 2026

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन की मोदी से मुलाकात

नईदिल्ली (20 दिसंबर 25)। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नयी जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही दिनों बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से मुलाकात की। उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।'

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव हमारी पार्टी के लिए बहुमूल्य साबित होगा क्योंकि हम सभी मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।' नवीन (45) को 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!