Tuesday, 29 Sep 2026

ब्रिटेन में हजारों भारतीयों को मिलेगी मुफ्त एंट्री और वर्क वीज़ा !

लंदन (14 फरवरी 25)। ब्रिटेन सरकार ने बड़ी खुशखबरी  देते हुए  भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार स्कीम शुरू की है। ब्रिटेन सरकार ने  यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम 2025 सके तहत 3,000 भारतीय नागरिकों को UK में दो साल तक रहने, काम करने और पढ़ाई करने का अवसर देने ।  इस स्कीम के लिए आवेदन की प्रक्रिया  बैलट (लॉटरी सिस्टम)के जरिए होगी, जो पूरी तरह से निःशुल्क है।  बैलट आवेदन  18 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 बजे से 20 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 बजे तक gov.uk पर खुलेगा। चयनित उम्मीदवारों को  वीज़ा आवेदन के लिए आमंत्रण मिलेगा, जिसके बाद वे UK में दो साल तक रह सकते हैं।  

यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम ब्रिटेन और भारत के बीच हुई एक द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत हर साल 3,000 भारतीय युवाओं को UK में दो साल तक रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति दी जाती है। इस वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए किसी नौकरी का ऑफर (स्पॉन्सर) होना जरूरी नहीं है। साल  2023 में इस स्कीम के तहत 2,100 भारतीय नागरिकों को वीज़ा जारी किया गया था।  इस साल 3,000 लोगों को यह अवसर मिलने वाला है। आवेदन के लिए gov.uk  की आधिकारिक वेबसाइट [gov.uk](https://www.gov.uk)  पर जाकर बैलट में भाग लेना होगा। बैलट निःशुल्क होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपना नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट डिटेल (स्कैन कॉपी सहित), फोन नंबर और ईमेल आईडी देनी होगी।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!