Tuesday, 06 Oct 2026

बिहार: आंधी तूफान से 5 लोगों की मौत, कई घायल

पटना (28 मई 26)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में वर्षा जनित हादसों में पांच लोगों की मौत पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिहार में बीती रात से आंधी, दीवार गिरने, भारी बारिश और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में दो लोगों की मौत हुई जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और मुंगेर जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान गई। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा समय-समय पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!