Sunday, 11 Oct 2026

बिहार में 22 नवंबर से पहले नई सरकार की तैयारी तेज

पटना (16 नवंबर 25)। बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेने वाली है।मुख्यमंत्री नितीश कुमार अगले सप्ताह राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके तुरंत बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री  चुने जाने की पूरी संभावना है। शपथ ग्रहण की तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शेड्यूल के अनुसार तय की जाएगी। बिहार की राजनीति में इस समय हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, ऐसे में उससे पहले 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी होनी ही है। इसी समयसीमा को ध्यान में रखते हुए NDA और JDU ने राजनीतिक स्तर पर गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

JDU के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा दिल्ली में एनडीए नेतृत्व के साथ बैठक कर रहे हैं। शनिवार रात उनकी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अहम मुलाकात तय है। वहीं पटना में भी राजनीतिक हलचल चरम पर है, जहां चिराग पासवान और नित्यानंद राय NDA की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपेंगे।

यह कदम नई विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का हिस्सा माना जा रहा है। इसी मुलाकात में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा होगी। सूत्र बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। इसलिए शपथ ग्रहण की तारीख पीएम मोदी के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद NDA की सभी पार्टियां अपने-अपने विधायक दल की बैठक करेंगी। इन बैठकों में विधायक दल का नेता चुना जाएगा और समर्थन पत्र तैयार कर राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। यह लगभग तय माना जा रहा है कि NDA गठबंधन नीतीश कुमार को ही नेता चुनेगा।



Tags:

Follow us

This question is not available..!