Monday, 28 Sep 2026

फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

मुंबई (02 नवंबर 24)। एंटरटेनमेंट की दुनिया से दिवाली के मौके पर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया है। वो पिछले साल से दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। रोहित ICU में भर्ती थे। उनके निधन की अचानक से आई खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। रोहित बल के निधन की खबर फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया यानी FDCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस ने रोहित को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। बीमारी की वजह से रोहित ने कुछ वक्त फैशन वर्ल्ड से दूरी बना ली थी। पिछले साल ही उन्होंने कमबैक किया था। लैक्मे इंडिया फैशन वीक उनका आखिरी शो था, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे उनके लिए शो स्टॉपर बनी थीं। रैंप पर रोहित थोड़ा लड़खड़ाए थे, वो नजारा देख फैंस को रोहित की सेहत की चिंता सताने लगी थी।


Tags:

Follow us

This question is not available..!