Monday, 28 Sep 2026

फिल्म फेस्टिवल का आकर्षण होगी मप्र की फिल्म 'अजय ध्वजा'

भोपाल (08 जून 24)। जनसम्पर्क मध्यप्रदेश के उपक्रम मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'अजय ध्वजा' 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2024 (मिफ) में दिखाई जाएगी। विश्व के चुनिंदा फिल्म फेस्टिवल्स में शामिल मिफ का शुभारंभ 15 जून को शाम 5 बजे मुंबई के नेशनल परफोर्मिंग आर्ट्स सेंटर में होगा।

फिल्म अजय ध्वजा का चयन 'भारत अमृत काल में' केटेगरी में किया गया है। फिल्म में भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज की गौरवगाथा और इतिहास का विस्तार से संगीतमय चित्रण किया गया है। फिल्म का निर्देशन और छायांकन मध्यप्रदेश माध्यम के फिल्म प्रभाग के शाखा प्रमुख संजय विजयवर्गीय ने किया है। उनकी कई फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म में संगीत सार्थक-नकुल ने दिया है। फिल्म के एडिटर रवि सिंह और एसोसिएट सिनेमेटोग्राफर सैय्यद रिजवान हैं। आयुक्त जनसंपर्क संदीप यादव और संचालक जनसम्पर्क रोशन सिंह ने फिल्म की टीम को बधाई दी। विजयवर्गीय को मध्यप्रदेश शासन द्वारा सिंहस्थ सेवा सम्मान 2016 और नमामि देवी नर्मदा सेवा यात्रा सम्मान 2017 से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। 17वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2022 (मिफ) में भी मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित लघु वृत्तचित्र आत्मनिर्भर भारत का चयन हुआ था और पुरस्कृत किया गया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!