इंदौर (28 सितंबर 26)। इंदौर के एक बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मशहूर बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर ने 55 वर्ष की उम्र में अपने पलासिया स्थित ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पलासिया थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि वे गुलमोहर क्षेत्र के निवासी थे और उन्होंने अपने कार्यालय में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को रविवार शाम करीब 5 बजे मिली और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। संदीप नागर के इंदौर के बायपास क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में भी प्रोजेक्ट चल रहे थे।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि बंटी नागर ने शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए हैं। जानकारी अनुसार बंटी नागर ने साकेत नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पलासिया पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों के बयान लेने के बाद ही सुसाइड का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने नागर का मोबाइल जब्ती में लिया है और सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य पहलुओं पर पड़ताल जारी है... यह भी पता लगाया जा रहा है कि संदीप नागर के इस तरह कदम उठाने से ठीक पहले कौन-कौन उनसे मिलने आया था..!