Wednesday, 30 Sep 2026

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रूस, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

मास्को (08 जुलाई 24)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को यहां पहुंचे। मॉस्को  पहुंचने पर उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने तथा व्यापार, ऊर्जा एवं रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसर तलाशने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करेंगे। यह, पांच साल में मोदी की रूस की पहली और उनके तीसरे कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। इससे पहले वह 2019 में रूस गए थे जहां उन्होंने सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था। मोदी और पुतिन मंगलवार को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहित विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे।


Tags:

Follow us

This question is not available..!