Monday, 28 Sep 2026

प्रज्जवल मामले की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी: थरुर

मुंबई (02 अप्रैल 24)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि जनता दल (एस) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्टीकरण देना मुश्किल होगा और इस ‘सेक्स स्कैंडल' की गूंज केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव के शेष चरणों में पूरे देश में सुनाई देगी। प्रज्वल और उनके पिता एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के खिलाफ रविवार को पुलिस ने उनकी एक घरेलू सहायिका की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया।

प्रज्वल जद (एस) प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या यह मामला चुनाव में भाजपा को प्रभावित करेगा, थरूर ने कहा, 'वास्तविकता यह है कि यह सज्जन भाजपा के सहयोगी हैं। भाजपा ने हाल ही में संपन्न चुनाव में उनके लिए प्रचार किया था। इसलिए उन्हें यह स्पष्टीकरण देने मे परेशानी होगी कि उन्हें वास्तव में कोई जानकारी नहीं थी... यह पता चला है कि उन्हें जानकारी थी और चुनाव से कुछ समय पहले, एक भाजपा विधायक को ये आपत्तिजनक वीडियो मिले थे।' कांग्रेस नेता यहां पीटीआई मुख्यालय में संपादकों के साथ बातचीत कर रहे थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!