Thursday, 08 Oct 2026

पूर्वी यूक्रेन में रूसी हमलों में 30 की मौत, 18 घायल

खारकीव (09 अक्टूबर 26)। पूर्वी यूक्रेन में रूस की ओर से किए गए हवाई हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रूस ने एक सरकारी बस को भी निशाना बनाया। रूस ने सर्दियों की शुरुआत से पहले यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे राजधानी कीव में बिजली संकट गहरा गया है। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख वादिम फिलाश्किन ने कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के क्रामातोर्स्क और स्लोवियांस्क में सुरक्षा की स्थिति में तेजी से आई गिरावट के कारण सार्वजनिक परिवहन रोक दिया गया है। 

फिलाश्किन ने रूस पर नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'ऐसे हालात में हमें यात्रियों और चालकों की जान जोखिम में डालने का कोई अधिकार नहीं है। क्रामातोर्स्क और स्लोवियांस्क के निवासियों की सुरक्षा सबसे अहम है।' रूस ने इससे एक दिन पहले पूर्वी यूक्रेन के प्राइलुकी में मिसाइल हमले किए थे, जिनमें पांच बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी और 54 अन्य घायल हो गए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि जैसे-जैसे सर्दी नजदीक आ रही है, रूस की ओर से रोजाना किए जाने वाले मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ सकते हैं। उन्होंने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों से अतिरिक्त रक्षा सहायता की अपील की।

Tags:

Follow us

This question is not available..!