Monday, 28 Sep 2026

पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन

नालंदा (19 जून 24)। नमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का बुधवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सहित 17 देशों के राजदूत शामिल रहे। वहीं इससे पहले जीतनराम मांझी ने गया एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर गया पहुंचे, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. त्यागराजन एसएम ने उनका स्वागत किया। नए परिसर के उद्घाटन से पहले मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों का अवलोकन भी किया। 

परिसर के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और 17 देशों के राजदूत शामिल हुए। विश्वविद्यालय का नया परिसर नालंदा के प्राचीन खंडहर स्थल के करीब है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के तहत की गई थी। इस अधिनियम में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वर्ष 2007 में फिलीपीन में आयोजित दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय को लागू करने का प्रावधान किया गया है। नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना पांचवीं शताब्दी में हुई थी, जहां दुनियाभर से छात्र अध्ययन के लिए आते थे।


Tags:

Follow us

This question is not available..!