नईदिल्ली (18 मार्च 25)। पीएम मोदी ने लोकसभा में आज संबोधन के दौरान महाकुंभ के सफल आयोजन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि देश में एकता का संदेश मिला। पीएम के इस बयान को मिला है। राहुल गांधी ने कहा कि हम भी उनकी बात से कुछ हद तक सहमत हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी एक ही शिकायत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि नहीं दी। इसके अलावा जो युवा महाकुंभ में गए थे, वे पीएम मोदी से एक और चीज चाहते हैं और वह है रोजगार। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत नेता प्रतिपक्ष को बोलने का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन सरकार उन्हें बोलने का मौका नहीं देती। उन्होंने इसे 'नया भारत' बताया।
आज संसद में बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी ने प्रयागराज में हुए महाकुंभ की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने महाकुंभ की सफलता का श्रेय देश के करोड़ों लोगों को दिया और उन्हें नमन किया। लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'महाकुंभ जिस तरह से हुआ, उसके लिए मैं देशवासियों को सिर झुका कर नमन करता हूं।' उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान पूरी दुनिया ने भारत की भव्यता देखी।