Sunday, 11 Oct 2026

पीएम का ग्वालियर आगमन पर स्वागत

ग्वालियर (11 अप्रैल 25)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 2 बजे वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से अशोकनगर जिले के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, अध्यक्ष जिला पंचायत  दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने की। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, माया सिंह, इमरती देवी, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित आशीष अग्रवाल, जयप्रकाश राजौरिया, प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!