Monday, 28 Sep 2026

पीएम इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन

नईदिल्ली (10 नवंबर 24)। PM इंटर्नशिप योजना 2024 के तहत युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का शानदार अवसर मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के तहत पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। अगर आपने अब तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो यह आपका आखिरी मौका है आवेदन करने का।

आवेदन की अंतिम तिथि- अगर आपने अब तक पीएम इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो 10 नवंबर 2024 तक आप आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

PM इंटर्नशिप के लाभ- इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को 5000 रुपये प्रति माह का वजीफा दिया जाएगा। इसके अलावा, इंटर्न को एकमुश्त 6,000 रुपये का अनुदान भी मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रैक्टिकल अनुभव देना है, जिससे वे अपने करियर में सफलता हासिल कर सकें।

इंटर्नशिप के अवसर- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत गैस, तेल और ऊर्जा क्षेत्रों में सबसे अधिक इंटर्नशिप के अवसर हैं। इसके अलावा, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में भी इंटर्नशिप के अवसर हैं। एक उम्मीदवार अधिकतम 5 इंटर्नशिप विकल्प चुन सकता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!