नईदिल्ली (26 मई 24)। भारत के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी पाकिस्तान की पुरानी आदत है। कश्मीर हो या CAA मुद्दा हो पाकिस्तानी नेता अपनी टांग जरूर अड़ाते हैं। अब लोकसभा चुनाव के बीच पाकिस्तान के नेता फवाद चौधरी ने दिल्ली के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। फवाद चौधरी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं और इमरान खान सरकार में मंत्री थे। लोकसभा चुनावों के छठे चरण में शनिवार को दो केंद्र शासित प्रदेश समेत आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ आज मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट की। इस फोटो में वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिख रहे हैं। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है। वो नहीं जा पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला। आप भी वोट डालने जरूर जाएं।' इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए पाकिस्तानी नेता ने लिखा कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों को हराया जा सकता है। बता दें कि फवाद चौधरी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं। वो इमरान खान सरकार में मंत्री थे।