Monday, 28 Sep 2026

पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत

कोलंबो (16 फरवरी 26)। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिकॉर्ड आठवीं बार जबर्दस्त शिकस्त दी है। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में भी क्वालीफाई कर गई है। कोलंबो में न तो साहिबजादा फरहान चले, न ही बाबर आजम। बड़बोले सैम अयूब और सलमान अली आगा की बुरी हालत तो दूसरे ओवर में ही जसप्रीत बुमराह ने कर दी। भारत से मिले 176 रनों के लक्ष्य के सामने पाकिस्तान की टीम 114 रन ही बना पाई। सूर्यकुमार यादव की टीम ने अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान को आठवीं बार हराया। टीम इंडिया इस 'जंग' में अब 8-1 से आगे हो गई है। 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेलने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!