Monday, 28 Sep 2026

पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

बड़ोदरा (12 जनवरी 26)। रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. इस मुकाबले में विराट कोहली ने 93 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए। हालाँकि कोहली को POTM अवार्ड दिया गया।  विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

इसके पूर्व 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। गिल ने 71 गेंदों में 56 रन बनाए। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए थे. सर्वाधिक रन विराट कोहली ने बनाए, उन्होंने 91 गेंदों में 93 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए। श्रेयस अय्यर भी अपने अर्धशतक से 1 रन दूर रह गए, दोनों को काइल जैमीसन ने आउट किया। अंत में मैच फंस गया था, तब हर्षित राणा (29) और केएल राहुल (29) ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेलकर भारत को जीत दिलाई। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!