Monday, 28 Sep 2026

पर्यटक बेफिक्र होकर आएं राजधानी शिमला: संजीव गांधी

शिमला (22 सितंबर 24)। विंटर और त्यौहारी सीजन में पर्यटक प्रदेश की राजधानी शिमला बेझिझक होकर आ सकते है और यहां का माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्वक बना हुआ है। पर्यटकों को यहां किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि हिमाचल एक शांतिपूर्ण प्रदेश है और विंटर और त्यौहार के सीजन में हर वर्ष की भांति यहां पर पर्यटक आ सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार विंटर और त्यौहारी सीजन में पहले की अपेक्षा ज्यादा पर्यटक शिमला का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करते हैं। लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। राज्य में मानसून के बाद विंटर सीजन में काफी तादाद में पर्यटकों की आमद रहती है। त्यौहारी सीजन में काफी लोग पहाड़ों का रुख करते हैं, लेकिन प्रदेश में मस्जिद के अवैध निर्माण व इसको लेकर हिंदू मुस्लिम रंग देती सियासत के कारण हो रहे प्रदर्शनों से हिमाचल पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने पर्यटकों से हिमाचल आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर्यटकों की सुविधा के लिए सेवा में सदैव तत्पर है और राज्य की राजधानी शिमला में पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!