Monday, 28 Sep 2026

पंचर की दुकान खोल लेना..डिग्री से कुछ नहीं होने वाला: भाजपा विधायक

गुना (16 जुलाई 24)। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने छात्र-छात्राओं को कहा कि केवल डिग्रियों से कुछ नहीं होगा, जीवन यापन के लिए कुछ व्यवसाय जरूरी है। हो सके तो पंचर की दुकान खोल लें। बता दें कि गुना में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज का उद्घाटन उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया। इसी कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने यह हैरान कर देने वाला बयान दिया।

विधायक पन्नालाल शाक्य गुना पीजी कॉलेज को प्रधानमंत्री एक्सीलेंज ऑफ कॉलेज में उन्नयन होने के समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में शिक्षा से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण की बातें और इसी बीच नालंदा विश्वविद्यालय का जिक्र छेड़ते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार पर नसीहत देने लगे। तभी पंचर की दुकान खोलने की बात कह दी। उन्होंने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री श्रेष्ठ महाविद्यालय का शुभारंभ कर रहे हैं। मेरा आप सबसे निवेदन है कि केवल एक बोध वाक्य पकड़ लेना। 'ये कॉलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। मोटरसाइकिल की पंक्चर की दुकान खोल लेना, जिससे कम से कम अपना जीवन यापन चलता रहे।' यह सुनकर पूरे प्रांगण में सन्नाटा पसर गया। इस कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर सहित कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!