Monday, 28 Sep 2026

नॉर्वे ने पुतिन को दिया झटका, रूसी पर्यटकों पर लगाया बैन

ओस्लो (26 मई 24)। नाटो द्वारा यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियार इस्तेमाल करने की हरी झंडी देने के बीच नार्वे ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका दे दिया है। यूक्रेन में चल रहे युद्ध के जवाब में नॉर्वे ने कहा है कि वह लगभग सभी रूसी पर्यटकों के देश में प्रवेश पर इसी माह के अंत तक पूर्णतया प्रतिबंध लगा देगा। नॉर्वे के न्याय और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि देश में 'प्रवेश नियमों को कड़ा करने का निर्णय यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रामक युद्ध के खिलाफ प्रतिक्रियाओं में सहयोगियों और भागीदारों के साथ खड़े होने के नॉर्वेजियन दृष्टिकोण के अनुरूप है।' उन्होंने कहा कि केवल कुछ मामलों में रूसी नागरिकोंको यात्रा की इजाजत दी जाएगी जैसे नॉर्वे में रहने वाले करीबी परिवार के सदस्यों से मुलाकात या नॉर्वे में काम करने वाले या अध्ययन करने वालों को   नॉर्वे में आने की मंजूरी होगी। नॉर्डिक देश के न्याय मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण  वे रूसी पर्यटक यात्रियों के लिए प्रवेश पर और अधिक अंकुश लगाएंगे, जिससे 29 मई से लगभग सभी प्रवेश बंद हो जाएंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!