Tuesday, 29 Sep 2026

नेपाल सैलाब: 1386 की मौत, 5 हजार लापता

काठमांडू (14 सितंबर 26)।  नेपाल में अचानक आए सैलाब से प्रभावित आठ जिलों से और अधिक शव बरामद होने के बाद रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट 26 अगस्त को अचानक आए सैलाब ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चितवन जिले से 364 शव, नवलपरासी पूर्व से 230, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 199 शव बरामद किए गए। इसी तरह रसुवा से 185, गोरखा से 77, धाडिंग से 71 और तनहुं से 38 शव बरामद हुए। दो अन्य लोगों की काठमांडू में इलाज के दौरान मौत हो गई। बरामद किए गए शवों में से अब तक केवल 104 की ही पहचान हो सकी है और उन्हें उनके परिवारों को सौंपा गया है। सुरक्षाकर्मियों का संयुक्त कमांड अपना खोज और बचाव अभियान जारी रखे हुए है, जिसमें लापता लोगों की संख्या 5,130 होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 13,728 लोगों को बचाया जा चुका है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!