अमृतसर (29 मई 26)। पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे जिनके परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। इस दौरान कई सीटों के परिणाम भी आ चुके हैं। सामने आ रहे नतीजों के अनुसार आम आदमी पार्टी सभी पार्टियों से आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस, तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार हैं। पंजाब के सामने आ रहे नतीजों के अनुसार भाजपा और बसपा का कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं अभी और कई सीटों के परिणाम आने भी बाकी हैं। अब देखना यह होगा कि क्या कोई पार्टी आम आदमी पार्टी को टक्कर दे पाएगी या आम आदमी पार्टी अपना परचम लहराएगी।