Friday, 09 Oct 2026

नायडू ने मोदी के लिए कहा- 'सही समय पर सही नेता'

अमरावती (08 अक्टूबर 26)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत भाग्यशाली है कि उसे 'सही समय और सही जगह पर सही नेता' मिला है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे किए हैं। यह सफर सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शुरू हुआ था। 

'एक्स' पर एक पोस्ट में नायडू ने कहा, 'जनसेवा के 25 साल माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की यात्रा में एक उल्लेखनीय पड़ाव हैं। भारत सौभाग्यशाली है कि उसे सही समय और सही जगह पर सही नेता मिला है।' मोदी को बधाई देते हुए नायडू ने उनके नेतृत्व में 'विकसित भारत 2047' दृष्टिकोण की दिशा में देश की आत्मविश्वासपूर्ण प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में 'डबल-इंजन बुलेट ट्रेन सरकार' हमारे लोगों के लिए विकास, निवेश, बुनियादी ढांचे और अवसरों को तेजी से बढ़ा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे इस मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने पर गर्व है, साथ ही स्वर्ण आंध्र प्रदेश के हमारे दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ा रहा हूं।' तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो ने कहा, 'समर्पित जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर श्री नरेन्द्र मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनका नेतृत्व भारत का निरंतर नयी ऊंचाइयों की ओर मार्गदर्शन करता रहे।' 

Tags:

Follow us

This question is not available..!