Thursday, 01 Oct 2026

नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे: सीएम

नागदा (19 अगस्त 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहनों का प्रेम और आशिर्वाद सदैव मिलता रहे। हमारा भी यह प्रयास है कि लाड़ली बहनों के चेहरे पर सदा मुस्कान बनी रहे। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को सुख, समृद्धि और आत्म सम्मान से परिपूर्ण जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन जिले के नागदा की बादीपुरा-आजादपुरा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को आवासीय पट्टे दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद अनिल फिरोजिया, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सुल्तान सिंह शेखावत, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत राजेन्द्र भारती, बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, पार्षदगण, जन-प्रतिनिधि और लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!