Monday, 28 Sep 2026

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के लाखों लोगों तक पहुंची पुलिस

आलीराजपुर (21 जुलाई 26)। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित राज्यव्यापी नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' को जनता का व्यापक एवं उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। अभियान के चौथे दिन पुलिस ने अपने जनसंपर्क एवं जागरूकता प्रयासों को और अधिक गति देते हुए पूरे प्रदेश में 1,300 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 8 लाख 30 हजार से अधिक नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों तक नशे के दुष्परिणामों का संदेश पहुंचाया गया तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में हॉटस्पॉट क्षेत्रों, ग्रामीण अंचलों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से नशे के आदी व्यक्तियों को परामर्श एवं पुनर्वास केन्द्रों की जानकारी दी गई। वहीं विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शॉर्ट फिल्म, व्याख्यान, प्रतियोगिताओं, जनचौपाल, नुक्कड़ नाटक, रैलियों, मैराथन, साइक्लोथॉन, हस्ताक्षर अभियान एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। 

इंदौर नगरीय ने प्रदेश में सर्वाधिक 4 लाख 39 हजार से अधिक लोगों तक पहुंच बनाते हुए अभियान में अग्रणी भूमिका निभाई। यहाँ साइक्लोथॉन, नुक्कड़ नाटक, राजबाड़ा पर जनजागरूकता कार्यक्रम, शहरभर में 60 से अधिक बिलबोर्ड तथा लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं सेलिब्रिटीज की रील्स के माध्यम से व्यापक जनसंदेश प्रसारित किया गया। आलीराजपुर में पुलिस द्वारा आदिवासी अंचलों एवं साप्ताहिक हाट-बाजारों में नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी गई तथा जागरूकता रथ के माध्यम से निमाड़ी एवं भीली बोली में ग्रामीणों तक संदेश पहुंचाया गया।  इसी तरह बुरहानपुर, बालाघाट, बैतूल, सिंगरौली, रतलाम, रीवा, खंडवा, आगर मालवा, अनूपपुर आदि जिलों में प्रचार-प्रसार किया गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!