Thursday, 01 Oct 2026

नवाचार करने वाली सहकारी समितियों का बनेगा फेडरेशन: सारंग

भोपाल (04 अगस्त 24)। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि सहकारिता में नवाचार करने वाली समितियों का प्रदेश स्तर पर फेडरेशन बनाया जाएगा। फेडरेशन के माध्यम से उनके उत्पाद के विक्रय की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। मंत्री सारंग नवाचार के अंतर्गत जिला नोडल अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सहकारिता के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारी समितियो का प्रदेश स्तर पर कॉम्पिटीशन होगा। सारंग ने कहा कि राज्य सहकारी संघ के माध्यम से प्रदेश स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही है जो तकनीकी ज्ञान के साथ विक्रय में सहायता आदि प्रदान करेगी। साथ ही सरकारी आंदोलन को मजबूत करके सहकारी संस्था के माध्यम से रोजगार मिल सके, इसका प्रयास जारी है। मंत्री सारंग ने सहकारी समितियों के उत्पाद की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। उन्होंने चर्चा कर उत्पादों के बनाने से लेकर विक्रय तक की जानकारी ली।

मंत्री श्री सारंग ने कार्यशाला में प्रतिभागियों से कार्यशाला के संबंध में फीडबेक लिया। उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस मौके पर अपेक्स बैंक के महा प्रबंधक मनोज गुप्ता, उप सचिव मनोज सिन्हा, राज्य सहकारी संघ के महा प्रबंधक संजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!