नईदिल्ली (03 मई 24)। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने सभी राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं और सुनिश्चित किए गए प्रभारियों के लिए आदेश जारी किए है। कांग्रेस ने लिखा- ये जनता का चुनाव है। पिछले दिनों हम सबने देखा कि भाजपा के नेता और उनकी सरकार चुनाव के दौरान लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा का उल्लंघन करते हैं। इसलिए कल, वोटों की गिनती के समय हमें सतर्क और सावधान रहना होगा। घरों में बैठकर न्यूज चैनलों पर रिजल्ट देखने के बजाय कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस दफ्तरों और राज्यों के कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही पहुंचना होगा। हर राज्य के प्रभारी सुनिश्चित करें कि कांग्रेस दफ्तरों में कार्यकर्ताओं के लिए पर्याप्त इंतजाम हो। जहां भी जरूरत पड़े वहां कार्यकर्ताओं को तुरंत भेजने की व्यवस्था हो। दिल्ली में कांग्रेस का Monitoring Center 24 घंटे खुला रहेगा। अगर जनता को लगता है कि कहीं गड़बड़ी हो रही है तो मोबाइल पर उसे रिकार्ड कर लें। हम मोबाइल नंबर जारी कर रहे है। उस पर वो तुरंत भेजे। साथ में काउंटिंग सेंटर का नंबर और लोकसभा क्षेत्र की जानकारी लिख कर भेजें। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के साथ संपर्क में रहें। हर जानकारी कांग्रेस मुख्यालय तक पहुँचायें। गिनती की प्रक्रिया में हमें किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकना होगा। इस बार का चुनाव परिणाम लोकतंत्र बचाने का जनादेश लेकर आयेगा। सभी सजग रहें। हम सब मिलकर बदलेंगे हालात।