Thursday, 08 Oct 2026

नक्सलवाद जड़ से खत्म करने का अभियान जारी: शाह

नईदिल्ली (22 अप्रैल 25)। बोकारो जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में सोमवार को आठ नक्सली ढेर कर दिए गए। इस मुठभेड़ को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान जारी कर कहा कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबलों की वीरता की सराहना की।

यह मुठभेड़ बोकारो जिले के लुगु पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद '209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन' और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा, 'नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। सुरक्षाबलों ने आज एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुगु हिल्स में हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली देश के खिलाफ वर्षों से हिंसा फैला रहे थे।' उन्होंने सुरक्षाबलों की तत्परता और साहस की भी प्रशंसा की। यह मुठभेड़ केंद्र सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ सख्त नीति का उदाहरण है। पिछले कुछ वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देकर सरकार ने हिंसा की जमीन को कमजोर किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!