भोपाल (25 नवंबर 25)। संविधान सभा की परमिशन निरस्त होने पर मध्य प्रदेश दलित पिछड़ा समाज संगठन के अध्यक्ष दामोदर यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन जानबूझकर संविधान सभा को रोक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'धीरेंद्र शास्त्री को पाखंड और आडंबर फैलाने की अनुमति मिलती है, लेकिन हम संविधान और सामाजिक न्याय की बात करें तो हमारी सभा रोक दी जाती है।'
दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री को सरकार का संरक्षण है। धीरेंद्र शास्त्री कोई संत नहीं बल्कि भारतीय जनता सरकार के वक्ता, प्रवक्ता और प्रचारक सबकुछ है। उन्होंने कहा कि यह सारा षंडयत्र ही सरकार का था। अगर प्रशासन को कोई आपत्ति या परेशानी थी तो हमसे बात करनी चाहिए थी। यादव ने मांग की कि धीरेंद्र शास्त्री की कथाएं समाज में सांप्रदायिकता फैला रही हैं और ऐसी कथाओं पर भी रोक लगनी चाहिए। अगर हम संविधान की बात करें तो हमारी सभा ही रद्द कर दी जाती है। इस अन्याय के खिलाफ हम हाईकोर्ट जाएंगे और राजधानी में बड़ा आंदोलन करेंगे।' संगठन ने घोषणा की है कि अनुमति निरस्त होने के खिलाफ अब भोपाल में हजारों दलित–पिछड़े एकत्रित होंगे। भोपाल के अंबेडकर जयंती मैदान में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधि सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री को संविधान की प्रति भेंट करेंगे। बता दें कि शिवपुरी के पिछोर में संविधान सभा होनी थी। लेकिन प्रशासन ने एक दिन पहले अनुमति निरस्त की। प्रशासन ने पुलिस बल की कमी का हवाला दिया और कहा कि सारा पुलिस बल धीरेंद्र शास्त्री की कथा में लगाया गया है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दामोदर यादव ने कहा कि संगठन हाईकोर्ट जाएगा।संगठन ने घोषणा की है कि अनुमति निरस्त होने के खिलाफ अब भोपाल में हजारों दलित–पिछड़े एकत्रित होंगे। सदन से लेकर सड़क तक हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।