Monday, 28 Sep 2026

धार्मिक चंदे का उपयोग निजी हित में किया: दिग्विजय

गुना (11 सितंबर 26)। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुना के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा और विश्व हिंदू परिषद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चंदा वसूल कर शिला पूजन से लेकर आज तक विश्व हिंदू परिषद ने धार्मिक चंदे का उपयोग निजी हित में किया है, वह बेहद गंभीर विषय है। हद तो तब हो गई जब ट्रस्ट के अंदर ही लोग चोरी में शामिल मिले। उन्होंने मांग उठाई कि राम मंदिर ट्रस्ट में धार्मिक व्यक्तियों और संतों को शामिल किया जाना चाहिए। 

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अनादिकाल से चली आ रही व्यवस्था को हटा दिया है तथा संतों को हटाकर विश्व हिंदू परिषद के लोगों को वहां तैनात कर दिया गया है। पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लचर हालात का हवाला देते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा, देश और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनकी 'सनातन यात्रा' दशहरा से प्रारंभ होगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!