Saturday, 03 Oct 2026

दुनिया की सबसे अमीर महिला बनीं एलिस वॉल्टन

अर्कांसस (02 अप्रैल 25)। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनके पास 102 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। यह जानकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वॉल्टन की बेटी हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने वॉलमार्ट में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाई है। इसके बजाय, वह अपने निजी कामों और शौकों पर ध्यान देती हैं।

एलिस वॉल्टन को कला और घोड़े पालने का बहुत शौक है। उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में पिकासो की एक पेंटिंग की कॉपी 2 डॉलर में खरीदी थी। आज उनके पास एंडी वारहोल, नॉर्मन रॉकवेल और जॉर्जिया ओ'कीफ जैसे मशहूर कलाकारों की पेंटिंग्स हैं। उनके कला संग्रह की कीमत 500 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। कला के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए, उन्होंने 2011 में अमेरिका के अर्कांसस में 'क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट' खोला। यह म्यूजियम अमेरिकी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। एलिस वॉल्टन सिर्फ कला ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी दिलचस्पी रखती हैं। साल 2016 में उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के चुनाव अभियान के लिए 3.5 लाख डॉलर का दान दिया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!