Saturday, 10 Oct 2026

दिल्ली में 4 किमी दायरे में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

नईदिल्ली (10 अक्टूबर 26)। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। जारी निर्देशों के मुताबिक, इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

निर्देशों के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने को कहा गया है। यह कदम 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। वहीं, सुरक्षा कारणों से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने के अनुरोध को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्वीकार कर लिया है। प्रशासन की ओर से उठाए गए इन कदमों का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना है। निर्देशों के मुताबिक, इंटरनेट सेवाओं पर रोक 24 घंटे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के चार किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!