Monday, 28 Sep 2026

दिग्विजय सिंह को कोरोना, कहा- कुछ दिन नहीं मिल पाऊंगा

भोपाल (21 अगस्त 24)। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। राज्यसभा सदस्य ने पोस्ट में कहा, 'मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिन आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय तक किसी से नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।' इससे पहले जनवरी 2022 में उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!