Monday, 05 Oct 2026

दशहरा मैदान पर रावण दहन के पूर्व श्रीराम विजय यात्रा

इंदौर (12 अक्टूबर 24)। इंदौर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर होगा। यहां रावण दहन के पूर्व श्री राम विजय यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी दशहरा मैदान उत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी 'पिंटू', सचिव सत्यनारायण सलवाड़िया और यात्रा संयोजक सुरजीत सिंह चड्ढा ने दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे अन्नपूर्णा रोड स्थित यूनिक अस्पताल के पास दरगाह चौराहे से श्री राम विजय यात्रा निकलेगी। यात्रा में प्रभु श्रीराम। श्री लक्ष्मण और प्रभु श्री हनुमान अपनी वानर सेना के साथ लंका पर विजय के लिए निकलेंगे। दशहरा मैदान पर युद्ध के उपरांत रावण का दहन कर विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में चिमनबाग मैदान, संयोगितागंज छावनी स्कूल, कनकेश्वरी मैदान, विजयनगर, रामबाग सहित कई अन्य स्थानों पर भी रावण दहन कर विजयदशमी पर्व मनाया जायेगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!