भोपाल (02 अगस्त 26)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि दतिया का जनादेश केवल एक सीट का फैसला नहीं होगा, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाला संदेश भी साबित होगा।
रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पटवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान दतिया की जनता ने कांग्रेस के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और मां पीतांबरा का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि जनता इस बार परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार समाज के वंचित वर्गों के सम्मान और अधिकारों के प्रति संवेदनशील नहीं है। पटवारी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर कुशवाह समाज के अपमान का आरोप लगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि चुनावी माहौल के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों से जुड़े लोगों पर अनुचित तरीके से आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से ऐसे मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ क्षेत्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।ते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर भी बघेल समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।