Tuesday, 29 Sep 2026

तेलंगाना: किसानों का दो लाख रुपए का कर्ज होगा माफ

नईदिल्ली (23 जून 24)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य के किसानों को एक तोहफा दिया है। तेलंगाना सरकार ने किसानों के दो लाख रुपये की कर्ज माफी की घोषणा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये फैसला जल्द लागू किया जाएगा। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम रेड्डी ने कहा कि 12 दिसंबर, 2018 से नौ दिसंबर, 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा।

सीएम रेड्डी ने कहा कि कर्ज माफी से राज्य के खजाने पर लगभग 31,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने एक लाख रुपये की कर्ज माफी के अपने वादे को ईमानदारी से लागू नहीं करके किसानों और खेती को संकट में डाल दिया था। रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार दो लाख रुपये के कृषि ऋण माफी के अपने चुनावी वादे को पूरा कर रही है। इस कर्जमाफी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के किसान परिवारों को बधाई। कांग्रेस सरकार ने आपके दो लाख रुपये तक के सभी ऋण माफ कर किसान न्याय के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है, जो 40 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को कर्ज मुक्त बनाएगा.। जो कहा, करके दिखाया- यही नीयत और आदत भी है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!