Thursday, 08 Oct 2026

तारक मेहता फेम रोशन सोढ़ी की हालत खराब, बोले- जिंदा हूं...

मुंबई (08 जनवरी 25)। पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने वर्षों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस शो में कई कलाकार आए और गए, लेकिन कुछ ने अपनी ऐसी पहचान बनाई कि लोग उन्हें उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं। इन्हीं में से एक हैं गुरुचरण सिंह, जिन्होंने 'रोशन सिंह सोढ़ी' का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब हंसाया।

हाल ही में, गुरुचरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिख रही है, जिससे यह साफ होता है कि उनकी तबीयत खराब है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ है, लेकिन उनके इस वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। अस्पताल के बेड से शेयर किए गए वीडियो में गुरुचरण ने अपने फैंस को गुरु गोविंद सिंह जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हालत बहुत खराब हो गई है। देखो मेरा हाल। चलो रब राखा।' साथ ही, उन्होंने वादा किया कि जल्द ही वह अपनी तबीयत से जुड़ी सारी जानकारी फैंस को देंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!