Tuesday, 29 Sep 2026

ट्राई ने नियामकों की संयुक्त समिति की बैठक बुलाई

नईदिल्ली (23 मई 24)। ट्राई मुख्यालय, नई दिल्ली में नियामकों की संयुक्त समिति (जेसीओआर) की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में जेसीओआर के सदस्य के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (एमओसीए) और ट्राई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दूरसंचार विभाग (डीओटी) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के प्रतिनिधियों ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लिया। ट्राई के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने भी बैठक को संबोधित किया। जेसीओआर डिजिटल दुनिया में नियामक निहितार्थों का अध्ययन करने और नियमों पर सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए ट्राई की एक सहयोगी पहल है। अनपेक्षित वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) जनता की असुविधा का एक प्रमुख स्रोत है और उनकी गोपनीयता का उल्लंघन करता है। धोखाधड़ी करने वाले भी दुरुपयोग के लिए यूसीसी को  अपनाते हैं। बैठक में यूसीसी और धोखाधड़ी से दूरसंचार संसाधनों द्वारा निपटने के लिए विभिन्न संभावित सहयोगात्मक दृष्टिकोण और उपायों पर चर्चा की गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!