Tuesday, 29 Sep 2026

ट्रंप की टैरिफ धमकी का भारत ने दिया संयमित, सशक्त जवाब

नईदिल्ली (04 दिसंबर 24)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित ब्रिक्स को टैरिफ की धमकी को लेकर बहुत ही संयमित व सशक्त जवाब दिया है।  ट्रंप ने BRICS देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिकी डॉलर को चुनौती देने के लिए अपनी नई मुद्रा शुरू करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप की इस धमकी के जवाब में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। CII पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, जयशंकर ने ट्रंप की धमकी का सीधा जवाब देने के बजाय भारत-अमेरिका संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा,  'अलग-अलग देशों के ट्रंप प्रशासन से अलग अनुभव रहे हैं। लेकिन भारत के लिए, अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी समय के साथ और गहरी हुई है। हमारा सहयोग आर्थिक और तकनीकी क्षेत्रों में विश्वसनीय रहा है, और भविष्य में भी पारस्परिक लाभकारी रहेगा।' जयशंकर ने ट्रंप की टिप्पणी पर कोई आक्रामक बयान न देकर भारत-अमेरिका के बढ़ते संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने भरोसा जताया कि आर्थिक क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहेगा और यह साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए लाभकारी साबित होगी। जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की बुनियाद इतनी मजबूत है कि वे संभावित व्यापारिक चुनौतियों का भी समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी सहयोग को संतुलित तरीके से संभाला जाएगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!