वाशिंगटन (05 अगस्त 25)। जहां एक ओर भारत के साथ व्यापारिक टैरिफ को लेकर अमेरिका की बयानबाज़ी तेज़ है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक फैशन एड के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। यह एड किसी और का नहीं, बल्कि हॉलीवुड की उभरती स्टार सिडनी स्वीनी का है, जिन्होंने एक डेनिम ब्रांड के लिए ऐसा विज्ञापन किया कि खुद ट्रंप भी उसके मुरीद हो गए। बात सिर्फ तारीफ़ की नहीं है ट्रंप ने सिडनी के रिपब्लिकन वोटर होने की जानकारी के बाद उनके एड को 'हॉटेस्ट' और 'शानदार' बताया। इतना ही नहीं, उनकी इस पोस्ट के बाद अमेरिकन ईगल कंपनी के शेयरों में 20% तक उछाल आ गया।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा: 'सिडनी स्वीनी, एक रजिस्टर्ड रिपब्लिकन, का विज्ञापन सबसे 'हॉट' है। यह अमेरिकन ईगल के लिए है और जींस ‘बाजार से उड़कर आ रही है’। जाओ सिडनी, इसे ले आओ!"इस बयान के कुछ ही देर बाद बाजार खुला और अमेरिकन ईगल के शेयरों में 20% का उछाल देखा गया। ट्रंप का यह बयानों का अंदाज़ मनोरंजक जरूर है, पर असर असली आर्थिक सूचकांकों पर भी पड़ा है। जहां एक ओर भारत के साथ व्यापारिक टैरिफ को लेकर अमेरिका की बयानबाज़ी तेज़ है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक फैशन एड के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। यह एड किसी और का नहीं, बल्कि हॉलीवुड की उभरती स्टार सिडनी स्वीनी का है जिन्होंने एक डेनिम ब्रांड के लिए ऐसा विज्ञापन किया कि खुद ट्रंप भी उसके मुरीद हो गए। बात सिर्फ तारीफ़ की नहीं है ट्रंप ने सिडनी के रिपब्लिकन वोटर होने की जानकारी के बाद उनके एड को 'हॉटेस्ट' और 'शानदार' बताया। इतना ही नहीं, उनकी इस पोस्ट के बाद अमेरिकन ईगल कंपनी के शेयरों में 20% तक उछाल आ गया। पेन्सिलवेनिया के एलेनटाउन से वाशिंगटन लौटते समय जब ट्रंप से पत्रकारों ने सिडनी स्वीनी के वायरल विज्ञापन और उनके रिपब्लिकन रजिस्ट्रेशन पर प्रतिक्रिया मांगी, तो ट्रंप ने बिना देर किए कहा:'अगर सिडनी स्वीनी रिपब्लिकन हैं, तो अब मुझे उनका विज्ञापन और भी ज़्यादा पसंद आ गया!' उन्होंने चुटकी लेते हुए जोड़ा-'आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कितने लोग रिपब्लिकन हैं, मुझे तो पता ही नहीं चलता!'