रांची (09 अगस्त 26)। रांची में रविवार को सरकार और छात्र संगठनों के बीच तीसरे दौर की बैठक करीब पांच घंटे तक चली। बैठक में छात्रों की विभिन्न मांगों और उनसे जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि उनकी 50 फीसदी से अधिक मांगों पर सरकार के साथ सहमति बन गई है। हालांकि, सभी मांगों पर पूरी सहमति नहीं बन पाई है। छात्र संगठनों ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत के बावजूद उनकी कई प्रमुख मांगें अभी लंबित हैं। ऐसे में छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। बैठक के बाद भी सरकार और छात्र संगठनों के बीच पूर्ण सहमति नहीं बन सकी। अब छात्रों के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।
झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों और राज्य सरकार के बीच रविवार को तीसरे दौर की बातचीत हुई। रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगें सरकार के सामने रखीं। यह बैठक चार घंटे से अधिक चली है। सरकार की ओर से दावा किया गया कि उसने आंदोलन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की करीब 98 फीसदी मांगें मान ली हैं। हालांकि, जिस एक प्रमुख मांग पर सरकार सहमत नहीं हुई, वही छात्रों के आंदोलन का सबसे अहम मुद्दा बनी हुई है।