Wednesday, 30 Sep 2026

जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव की रेस से बाहर

वाशिंगटन (22 जुलाई 24)। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति Joe Biden नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो गए हैं। रविवार देर रात इस बात की घोषणा की है। Joe Biden ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स इस बात की घोषणा करते हुए लिखा है कि पिछले साढ़े तीन साल में उनके शासनकाल में अमेरिका ने बहुत तरक्की की है। आज हम दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था हैं। हमने अमेरिका के विकास के लिए ऐतिहासिक स्तर पर निवेश किया है। बाइडेन के चुनाव मैदान से हटते ही अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। Biden ने साथ ही लिखा कि उनका दोबारा चुनाव मैदान में रहना उनकी Democratic Party और अमेरिका के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। मैं इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर राष्ट्र के नाम संबोधन में अन्य बातों का खुलासा करूंगा। गौरतलब है कि Joe Biden के स्वास्थ्य और आयु को देखते हुए Democratic Party के भीतर ही उनपर राष्ट्रपति चुनाव से हटने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन बुजुर्ग Joe Biden मैदान ना छोड़ने की जिद पर अड़े हुए थे। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले के बाद चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में उन्हें भारी बढ़त मिली रही थी। अमेरिका का मीडिया यह मान रहा था कि यह मुकाबला Donald Trump और बाइडेन की बीच होता है तो यह चुनाव एक तरफा हो जाएगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!