Saturday, 03 Oct 2026

जालंधर, अमृतसर सांबा में ड्रोन हमले, गोलीबारी

जम्मू (13 मई 25)। जम्मू-कश्मीर के सांबा और अखनूर में पाकिस्तान ने फिर अपनी नापाक हरकत दिखानी शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर के सांबा में ड्रोन हमले और अखनूर में गोलीबारी होने की सूचना है। हालांकि सांबा में दिखे ड्रोन को भारत के एयर डिफेंस ने मार गिराया है। सांबा में ब्लैकआउट कर दिया गया है। सेना के सूत्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सांबा सेक्टर में बहुत कम संख्या में ड्रोन आए हैं। उनका मुकाबला किया जा रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है। इधर भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर बेशक युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई है, लेकिन अभी भी पंजाब के कुछ इलाकों में ब्लैकआऊट जारी है। बता दें कि अमृतसर में रात 8.45 पर ब्लैकआऊट लागू कर दिया है, इसी के साथ अमृतसर में सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। 

इस बीच जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल,अभी-अभी सुरानसी इलाके में ड्रोन से हमला हुआ है। सूत्रों अनुसार तुर्किए ड्रोन ने वहां फायरिंग भी की है, हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।  मौके पर आर्मी और जालंधर पुलिस पहुंच चुकी है है। बता दें कि भारत-पाक के बीच भले ही सीजफायर हो गया है लेकिन पंजाब के सीमावर्ती जिले में अभी भी खतरे में ही। उधर, अमृतसर में भी सोमवार रात अचानक खतरे के सायर बजने के बाद शहर में ब्लैकआउट हो गया। इस दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E-2045, को अमृतसर में लैंड नहीं होने दिया, बल्कि उसे बीच रास्ते से ही दिल्ली वापस भेज दिया गया, जिस कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसी बीच मौजूदा हालात को देखते हुए पंजाब के सरहदी जिलों फिरोज़पुर, अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन और फाजिल्का में कल भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। फिरोज़पुर और फाजिल्का में अगले 2 दिनों तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा पंजाब के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन की मूवमेंट देखी गई है, जिसके बाद उक्त फैसला लिया गया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!