Wednesday, 30 Sep 2026

जहां श्री राम व श्री कृष्ण के चरण पड़े, उस भूमि पर स्थापित होंगे तीर्थ


श्योपुर (14 जुलाई 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर की विजयपुर तहसील में आयोजित भागवत कथा में स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री  रामनिवास रावत की मांग पर 15 ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने दो लघु सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के चरण जहाँ-जहाँ पड़े हैं, उस भूमि पर तीर्थ स्थापित होंगे। यह बात उन्होंने श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील में भागवत कथा में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं। हमारी सरकार धर्म के अनुसार ही सारे काम करती हैं। हम धर्म के मार्ग पर ही चलेंगे।

भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण के इस पावन भूमि पर जहाँ-जहाँ चरण पग पड़े हैं हम उन सभी पद चिन्हों वाले स्थलों पर तीर्थ बनाएंगे। भगवान श्री कृष्ण जहाँ-जहाँ गये, उन स्थलों के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन भूमि चित्रकूट और राम पथगमन के समस्त स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण ने अपने जीवन में जन्म के पूर्व से लेकर अपने जीवन तक उन्होंने जो आदर्श स्थापित की है, वह हमारे लिए मार्गदर्शक है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!