Tuesday, 29 Sep 2026

जलवायु वित्त को निवेश के माध्यम के रूप में न देखें: भूपेंद्र यादव

नईदिल्ली (29 जून 24)। ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की 10वीं बैठक रूसी संघ की अध्यक्षता में हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित की गई थी और इसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वर्चुअल रूप से भाग लिया था। पांच नए सदस्यों, यानी मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के शामिल होने के बाद यह ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की पहली बैठक थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब एक व्यापक और बड़ा ब्रिक्स पर्यावरण चुनौतियों से निपटने के लिए एजेंडा, प्राथमिकताएं और आगे का रास्ता तय कर सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिक्स के तहत पहल संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और उसकी एजेंसियों के सिद्धांतों और लक्ष्यों द्वारा दृढ़ता से निर्देशित हैं और ब्रिक्स देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपलब्ध कार्बन स्पेस का उपयोग विकासशील देशों द्वारा किया जाए। यादव ने वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में टिकाऊ जीवन शैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ब्रिक्स देशों से छठी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में अपनाए गए टिकाऊ जीवन शैली पर प्रस्ताव के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग और सहभागिता को मजबूत करने और उसे व्यापक बनाने, बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग जारी रखने की आवश्यकता रेखांकित की तथा समानता और सीबीडीआर-आरसी के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए एक साथ खड़े होने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!