Tuesday, 29 Sep 2026

जम्‍मू- कश्‍मीर में रेलवे ट्रैक पर उतरीं महिलाएं, रोकी वंदे भारत ट्रेन

जम्मू (23 मई 24)। गर्मी के कारण उत्पन्न जल संकट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को यहां एक रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रेलगाड़ी को रोक दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी कालोनी में जल संकट का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो वे सभी आने और जाने वाली रेलगाड़ियों को बाधित कर देंगी। 

नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में प्रशासन की कथित विफलता के विरोध में जम्मू ईस्ट कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं और कुछ बच्चों ने जम्मू रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय तक स्टेशन पर रेलगाड़ी को रोक दिया। बाद में पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने जल संकट के समाधान का आश्वासन दिया। 

एक प्रदर्शनकारी साक्षी ने कहा, 'पिछले चार माह से हमारी कालोनी में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। हमने प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन कुछ नहीं किया गया। हमें पीने और खाना बनाने तक के लिए काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।' एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि गर्मी के कारण स्थिति और असहनीय हो गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!