Wednesday, 30 Sep 2026

जम्मू क्षेत्र में 500 घातक पैरा स्‍पेशल कमांडो तैनात

जम्मू (22 जुलाई 24)। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से सरकार चौकन्नी है और अब सरकार ने सख्त कदम उठाने की ठान ली है। हाल की घटनाओं में आतंकियों ने आम लोगों से लेकर भारतीय सेना को तक निशाना बनाया। इन आतंकवादी हमलों का माकूल जवाब देने की कवायद में भारतीय सेना ने 500 पैरा स्‍पेशल कमांडो को जम्मू में तैनात कर दिए हैं। इन्हें उसी डोडा इलाके में तैनात किया गया है, जहां पिछले सप्ताह आतंकियों ने घात लगाकर भारतीय सैनिकों पर हमला बोला था। डोडा के इन्हीं जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है और इनपर नकेल कसने के लिए भारत के सबसे घातक पैरा स्पेशल फोर्स कमांडोज को तैनात किया गया है। भारतीय सेना ने डोडा के जंगलों में छिपे आतंकियों को नेस्तनाबूद करने की पूरी रणनीति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना के सूत्रों का कहना है कि सेना के जवानों की तैनाती का मकसद पाकिस्तान से आए आतंकवादियों से निपटना है, जो काफी प्रशिक्षित हैं और बड़ी संख्या में इलाके में घुसपैठ कर चुके हैं। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने भी इन प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकवादियों को निपटाने के लिए इलाके में लगभग 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो तैनात किए हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!